बागपत, अगस्त 18 -- बड़ौत। नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की जरूरत के सामान की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र पंवार के नेतृत्व में समाजवादियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम बड़ौत को सौंपा। सुरेंद्र पंवार का कहना था कि देश में खान-पान और अन्य उपयोग में आने वाले सामान में मिलावट बढ़ती जा रही है। पानी से लेकर दवाइयों तक में मिलावट की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस मौके पर राजपाल शर्मा, सुशील कुमार, शिव कुमार, मुकेश, प्रदीप कुमार, महफूज सिंह, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...