फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने नकली औद्योगिक उपकरण बेचने के मामले का खुलासा करते हुए एक फर्म के खिलाफ कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई प्रोटेक्ट आईपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी की शिकायत पर की गई। पुलिस को दी शिकायत में जांच अधिकारी टिकेश्वर नाथ झा ने बताया कि उनकी कंपनी को हाइपरथर्म इंक द्वारा नकली उत्पाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। 2 अप्रैल को किए गए सर्वे के दौरान एसबीएस टावर, चावला कॉलोनी स्थित जेएसआर कटिंग एंड वेल्डिंग सॉल्यूशन (ऑफिस नंबर-4) में हाइपरथर्म ब्रांड के नकली उत्पाद बेचे जाने का खुलासा हुआ।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां फर्म में काम करने वाली महिला कर्मचारी रचना मिली। पूछताछ में उसने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.