नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग में चल रहे नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से टीवीएस ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे भारी मात्रा में नकली स्पेयर पार्ट्स और पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नकली पुर्जों की सप्लाई और वितरण में सक्रिय थे। बरामद सामान में क्लच असेंबली, टाइमिंग चेन, ब्रेक पैड, फिल्टर, केबल, ऑयल सील, पैकिंग पाउच व कार्टन शामिल हैं। एक गोदाम से 60 बोरे नकली पार्ट्स, पैकिंग मशीन और बारकोड प्रिंटर भी मिला है, जो संगठित रीपैकेजिंग नेटवर्क का संकेत देता है। यह भी पढ़ें- नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, चार गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में भरत और राजिंदर सिंह शामिल हैं, जो मूल रूप से राजस्थान के...