नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र में नकली ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से फैक्टरी मालिक मनमीत सिंह को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में 1917 नकली तेल फ़िल्टर बरामद किए गए, जिनमें बॉश, टाटा और जेसीबी ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा टाटा के 5 रंग, जेसीबी के 4 रंग, 1 रंग मुद्रण मशीन, स्टिकर, होलोग्राम और जेसीबी ब्रांड के कार्ड बॉक्स भी पुलिस ने जब्त किए। पुलिस के मुताबिक, मनमीत सिंह पिछले एक साल से विभिन्न कंपनियों के डुप्लीकेट ऑटो पार्ट्स बनाकर विक्रेताओं को सप्लाई कर रहा था। वह कच्चा माल विक्रेताओं से मंगवाता और तैयार उत्पाद बाज़ार में मांग के अनुसार बेचता था। उसकी फैक्टरी से निकाले गए सभी सामान में कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.