नकली एनसीआरटी पुस्तकों की बिक्री पर तीन प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी दर्ज
हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता जिले में नकली (पायरेटेड) एनसीआरटी पुस्तकों की बिक्री की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्नदा चौक क्षेत्र में कुछ दुकानों द्वारा कक्षा 9वीं की नकली एनसीआरटी पुस्तकों की बिक्री किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। उपायुक्त के निर्देश पर 08 मई 2026 को अपराह्न लगभग 5 बजे संबंधित दुकानों संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-1 एवं ज्ञान भंडार-2 में औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दुकानों में उपलब्ध एनसीआरटी पुस्तकों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई पुस्तकों पर सुरक्षा होलोग्राम नहीं पाया गया, जबकि पुस्तकों के पृष्ठों एवं छपाई की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नहीं मिली। प्रारंभिक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.