नकली एनकाउंटर के फेर में फंसने से बच गए इंस्पेक्टर
लखनऊ, मार्च 28 -- सवेरा फाउण्डेशन की ओर से थ्रिलर नाट्य प्रस्तुति माई फस्र्ट एनकाउंटर का मंचन किया। मोहम्मद अनवर बेग के लिखित और श्रीपाल गौड़ के निर्देशन में नाटक का मंचन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह में किया गया। कहानी से पुलिस व्यवस्था, कर्तव्य और सामाजिक बदलाव पर आधारित रही। नाटक की कहानी में दिखाया गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों का एनकाउंटर करने के निर्देश दिये हैं । इंस्पेक्टर विक्रम सिंह अपने क्षेत्र में एनकाउंटर करने के लिए उत्साहित हैं। जब उन्हें पता चलता है कि उनका क्षेत्र अपराध मुक्त है, तो एनकाउंटर की धुन में वे एक वरिष्ठ अधिकारी की गलत सलाह पर एक मामूली चोर का फेक एनकाउंटर करने की योजना बनाते हैं। मगर हवलदार गुरु प्रसाद की सीख और अपनी शपथ याद आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.