नकली आभूषण बेचने आये ग्रामीण को किया पुलिस के हवाले
ललितपुर, मई 23 -- ललितपुर। कस्बा पाली में एक ज्वैलर्स की दुकान पर चांदी बताकर गिलट के आभूषण बेचने आए ग्रामीण को दुकानदार ने पुलिस के हवाले किया। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। कस्बा पाली निवासी हरीराम पुत्र स्वर्गीय कंछेदी लाल सोनी ने थाना पाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि वह कस्बा स्थित मुख्य बाजार में पीतांबरा ज्वैलर्स के नाम से दुकान संचालित करता है। 21 मई को थाना बालाबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेना निवासी हरनाम पुत्र मथुरा सहरिया एक जोड़ी पायल, एक नग करधोनी वजन 500 ग्राम बेचने के लिए आया। जब उसने आभूषणों की जांच कराई गई, तो पता चला कि यह सफेद धातु चांदी न होकर गिलट है। इस बारे में ग्रामीण से पूछा, तो उसने बताया कि यह आभूषण उसे उसके ही गांव में रहने वाले विपक्षी शशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.