नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली एप्पल आईफोन स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 1.60 करोड़ रुपये कीमत के नकली आईफोन स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार रोहिणी क्षेत्र की पांच दुकानों से नकली एप्पल उत्पाद असली बताकर बेचे जा रहे थे। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रोहिणी के एक अस्पताल के पास स्थित शॉपिंग मॉल और आसपास की दुकानों में नकली आईफोन स्पेयर पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। इसके बाद एप्पल कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि को मौके पर बुलाकर पांच दुकानों में छापेमारी की गई। जांच के दौरान दुकानदार एप्पल उत्पादों की बिक्री के लिए कोई अधिकृत बिल या अनुमति नहीं दिखा सके। निरीक्षण के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.