बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- उत्पाद विभाग की टीम ने मानपुर थाना क्षेत्र में की कार्रवाई बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी और इटौरा गांव की सीमा पर छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दो कमरों के बंद पड़े मकान में शराब का निर्माण किया जा रहा है। काफी मात्रा में शराब व कच्चा माल बरामद किया गया है। धंधेबाज भागने में सफल रहें। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि स्प्रीट के खाली व भरे हुए डिब्बे, मिनी बॉटलिंग मशीन, रैपर, होलोग्राम, खाली बोतल, कैप, कलर, हाइड्रोमीटर, थर्मामीटर के साथ 302 बोतलों से 183 लीटर नकली शराब, 50 लीटर तैयार शराब आदि बरामद किये गये हैं। धंधेबाजों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.