पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शान्तिपूर्ण नकलविहीन कराने के लिए नामित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट केन्द्र व्यवस्थापक एवं अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। सीसीटीवी की मोनिटरिंग में परीक्षा कराई जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा जनपद के 69 परीक्षा केन्द्रों पर 18 फरवरी से शुरू हो रही है। दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा प्रथम पाली प्रातः 8ः30 बजे से 11ः45 व द्वितीय पाली 2ः00 बजे से 5ः15 तक आयोजित की जायेगी। हाईस्कूल परीक्षा में 23451 और इण्टरमीडिएट परीक्षा में 19903 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अलग से स्ट्रांगरूम की व्यवस्था ...