हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने शनिवार डीएम कैंप कार्यालय हल्द्वानी में 17 मई को प्रस्तावित स्नातक स्तरीय परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मर्तोलिया ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को समान अवसर, योग्य अभ्यर्थियों के चयन, जनता में आयोग व सरकार के प्रति विश्वास को कायम करने के लिए बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था व नकलविहीन परीक्षा कराना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, कक्ष निरीक्षकों सहित एग्जाम में ड्यूटी पर लगाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के लिए नई एसओपी जारी की गई है, हर व्यक्ति को अपने कार्य...