सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक निगरानी तंत्र तैयार किया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिले में छह सचल दल गठित किए गए हैं, जो परीक्षा अवधि के दौरान लगातार सक्रिय रहेंगे और 119 परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बोर्ड परीक्षा की गरिमा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 64910 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिन्हें देखते हुए निगरानी व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया गया है। जिले की सभी पांच तहसीलों में अलग-अलग सचल दस्ते तैनात किए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.