नकलचियों पर सख्ती, 15 दिन में 14 एफआईआर
प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। चुनावी साल में छात्रों का विश्वास हासिल करने में जुटे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नकलचियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले हौसले पस्त कर दिए हैं। आयोग ने तीन से 17 जून के बीच केवल 15 दिनों में 14 अभ्यर्थियों पर एफआईआर कराकर साफ संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। तीन जून को प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों के खिलाफ बीएनएस और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत विभिन्न जिलों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। रायबरेली में राम मनोहर प्रजापति, बरेली में प्रमोद यादव, चित्रकूट में विवेक कुमार व दिलीप कुमार, जौनपुर में रावेन्द्र प्रसाद, मिर्जापुर में संदीप कुमार, लखनऊ में राम मनुज, रंग बहादुर यादव औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.