महोबा, मार्च 6 -- पनवाड़ी, संवाददाता। रंगों का पर्व होली जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। पनवाड़ी के नकरा गांव में बरसाने की तर्ज पर लट्ठ मार होली खेली जाती है। महिलाएं पुरुषों पर लाठियों से हमला करतीं है। इस होली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग नकरा गांव पहुंचते है। लट्ठ मार होली को लेकर गांव में पुलिस बल मौजूद रहा। नकरा गांव में लट्ठ मार होली की पंरपरा वर्षो पुरानी है। तीन पीढियों से लोग इस परंपरा का निर्वाहन करते आ रहे है। गांव के बुजुर्ग रामदयाल और कढ़ोरी लाल का कहना है कि भाई दूज के दिन शाम तो यह होली खेली जाती है। महिलाएं हाथ में लाठियां लेकर आती है और पुरुषों को लाठियों का बचाव करना होता है। रियासत काल में महिलाओं को युद्ध कला में दक्ष करने के लिए इस प्रकार की होली की शुरुआत कराई गई थी जो अब गांव की पहचान बन गई है। होली को देखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.