मोतिहारी, जनवरी 16 -- आदापुर। इंडो-नेपाल सीमा से सटे नकरदेई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नकरदेई थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार,स्थानीय नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव निवासी गयासुद्दीन मियां का पुत्र फैयाज उर्फ आईएज (19 ) को सैनिक रोड पर वाहन जांच के दौरान रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.42 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, एक अपाची बाइक और नेपाली मुद्रा 20 हजार पचास रुपये बरामद किए गए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार युवक पहले से ही नकरदेई थाना कांड संख्या 62/25 (आर्म्स एक्ट) का फरार अभियुक्त रहा है। इससे उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका और गहरा गई है। बता दें कि इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.