मोतिहारी, अप्रैल 3 -- आदापुर। नकरदेई पुलिस ने चार व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वहीं भारी मात्रा में नेपाली शराब भी बरामद की गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भवानीपुर बाजार निवासी प्रमोद प्रसाद यादव, सदई साह, धुरी साह तथा लखौरा थाना क्षेत्र के जागिरा निवासी दिनेश राम के रूप में हुई है। पुलिस ने खुदिया टोला के पास छापेमारी कर 120 पाउच यानी कुल 36 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गये। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि जिले में हुई हालिया घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सघन गश्ती और छापेमारी अभियान लगातार जारी है। शराब तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.