फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 16 -- कायमगंज। क्षेत्र के गांव तुर्क ललैया निवासी अनुरूप कुमार की सरसों के स्पेलर की दुकान से चोरों ने दो दर्जन से अधिक सरसों की बोरियां पार कर दीं। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। अनुरूप कुमार ने बताया कि वह बुधवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान में नकब लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो करीब दस कुंतल सरसों गायब थीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.