लखीमपुरखीरी, मई 17 -- खमरिया,संवाददाता। ईसानगर थाना क्षेत्र के मझगई गांव में चोरों ने नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। गांव निवासी योगेश्वर बाजपेयी के घर रात करीब दो बजे चोर घर के पीछे से नकब लगाकर घुस आए और कमरे में रखा सामान खंगाल डाला। सुबह जागने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। तहरीर के मुताबिक चोर घर से सोने-चांदी के जेवर सहित करीब 32 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। चोरी गए सामान में सोने की माला, नथुनी, पायल, झुमकी, अंगूठी समेत अन्य जेवर शामिल हैं। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए जेवरों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। यह भी पढ़ें- घर से नकदी-जेवर समेट ले गए चोर पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ...