प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबू का पुरवा विजयीमऊ गांव निवासी कमला देवी पत्नी राम कृपाल गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। 21 फरवरी की रात चोर उसके घर के पीछे की दीवार काटकर भीतर घुसे। घर में रखा 20 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात संग हजारों का सामान उठा ले गए। पीड़िता कमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.