नकब लगाकर घर से जेवर-नकदी की चोरी
एटा, सितम्बर 21 -- भोजपुर गांव में रविवार रा चोरों ने सराफा के घर को निशाना बनाकर करीब छह लाख रुपये के जेवरात और 60 हजार रुपये की नकदी ले गए सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी है। भोजपुर निवासी महेश पुत्र नाथूराम माथुर के मकान में रविवार रात चोर पीछे की ओर से नकब लगाकर अंदर घुसे। इसके बाद कमरे में रखे महेश की दो बहुओं के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करने के बाद चोर उसी रास्ते से फरार हो गए। सोमवार सुबह परिजनों की नजर मकान के पीछे लगे नकब पर पड़ी तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात व नकदी गायब थी। महेश के अनुसार चोर करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवरात और 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।सूचना पर सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.