शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- रोजा। गुर्री गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गांव निवासी विनोद सिंह के अनुसार वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर पीछे की दीवार तोड़कर कमरे में घुस गए। सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला और बाहर जाकर देखने पर दीवार में सेंध नजर आई। चोर कमरे में रखे करीब 49 हजार रुपये नगद, एक मंगलसूत्र और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर चोरी, जेवरात ले उड़े अज्ञात चोर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.