रामपुर, मई 10 -- देर रात चोरों ने घर में कुमल लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुबह जाग होने पर परिजनों को घर में चोरी का पता चला।जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल की और पीड़ित की तहरीर पर चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शुक्रवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहदरा का है।गांव निवासी इबले हसन खाना खा कर अपने परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे।इसी दौरान अज्ञात चोरों ने देर रात घर के पीछे हिस्से में कुमल लगा दिया और घर में दाखिल हो गए।पीड़ित यह भी पढ़ें- दौलतपुर बिल्लोच में कई लाख के आभूषण व ढाई लाख से अधिक नकदी चोरी ने आरोप लगाया कि चोर घर में संदूक में रखें तीन लाख रूपए और सोने चांदी के जेवर सहित लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए।सुबह जब परिजन ...