बरेली, अप्रैल 2 -- शिवपुरी। दीवार में नकब लगाकर आठ बकरियां चोरी कर लीं। गांव के सुनील पाल के घेर में बकरियां बंधी हुईं थीं। बुधवार रात चोरों ने दीवार काटकर आठ बकरियों को चुरा कर ले गए। सुबह जब घरवाले वहां पर गए तो उन्होंने दीवार को कटी हुई देखी जब बकरियों की गिनती की तो आठ बकरियां गायब थीं। इधर-उधर काफी खोजबीन की। वहां से 50 मीटर दूरी पर एक बकरी मरी हुई पड़ी थी। अनुमान है शायद चोरों ने उसे मारा हो और चोट लगने से वह मर गई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। सुनील पाल ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...