संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के हकीमपुर गांव के रहने वाले नकबजनी मामले के वांछित आरोपी के घर रविवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि हकीमपुर गांव निवासी रोहित राजभर नकबजनी मामले में 07 अगस्त 2025 से वांछित चल रहा है। उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी कुर्की उद्घोषणा की नोटिस का प्रचार-प्रसार कर तामील कराया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव में मुनादी कराते हुए लोगों से भी अभियुक्त के संबंध में सूचना देने की अपील की। एसओ ने बताया कि आरोपी यदि कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ या पकड़ा नहीं गया तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.