नकबजनी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
प्रयागराज, मार्च 18 -- कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे में नकबजनी की घटना का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया टुल्लू पंप, वॉश बेसिन टोंटी, हैंगर, टॉवल होल्डर, पर्दे के कब्जे, स्टील होल्डर, आठ टायर सहित घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में अमर चन्द्र निवासी मदारीपुर, सुनील निवासी पुतरीहा और छोटू निषाद निवासी असरावल खुर्द शामिल हैं। नैनी पुलिस ने इन्हें मैना देवी रोड, अरैल स्थित पानी की टंकी के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार 17 मार्च को अरैल निवासी शोभनाथ मिश्र के घर का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.