नकबजनी करने वाले दो शातिरों को दबोचा
गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी और नकबजनी करने वाले दो शातिरों को शुक्रवार की भोर में बिलैचिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लाख रुपये और चोरी का जेवर बरामद किया। दोनों का चालान कर पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए शातिर 22 वर्षीय विशाल बिन्द उर्फ प्रभास पुत्र रामलखन राम उर्फ लख्खू बिन्द निवासी बिन्दपुरवा महराजगंज और 25 वर्षीय शैलेश उर्फ झुन्नू पुत्र रामजियावन निवासी ग्राम सेमरा चक फेज थाना कोतवाली है। ये दोनों पहले भी कई बड़ी वारदातों में जेल जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ कोतवाली थाना क्षेत्र में पहले से चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज है। इनके पास से पुलिस को एक मामले में 80 हजार रुपये, दो जोड़ी पायल और एक करधन बरामद किया जबकि दूसरे मामले से जुड़े 20 हजार रुपये बरामद किया। आरोपी रात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.