मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के कोड़िगावा गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने वायुसेना के सेवानिवृत्त जवान शंभूनाथ प्रसाद गुप्ता के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर 50 हजार नकद समेत करीब 20 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीमा से सटे मेहसी थाने के रजुआ बिखरी गांव स्थित एक दवा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गृहस्वामी के भाई प्रभु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शिक्षक मदन कुमार ने ढाई बजे के आसपास मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। मामले को लेकर शंभूनाथ प्रसाद गुप्ता ने बरुराज थाना में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह चार अप्रैल को कुछ काम से बाहर गए थे, जबकि उनके दो लड़के बाहर नौकरी करते हैं। छोटे भाई प्रभू गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.