नकद सहित लाखों के गहने व सामान गायब
छपरा, मई 22 -- पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने विकास कुमार के घर को निशाना बनाते हुए नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी रात करीब डेढ़ बजे उस समय हुई जब बिजली गुल होने के बाद भीषण गर्मी के कारण परिवार के सदस्य बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के सामान उड़ायेघटना का विवरण इसी दौरान उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज लगाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो संदेह हुआ। परिजनों ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए थे। इसी बीच गृहस्वामी की मां बाहर सोने चली गई थीं। रात में दरवाजा बंद होने पर जब शोर मचाया गया तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.