मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के लहेरियागंज बुबना कॉलोनी स्थित एक घर से नगद व लाखों के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नाजिरपुर गांव निवासी प्रवीण पांडेय ने नगर थाना में शिकायत की है। वे यहां किराए के घर में रह रहे हैं। बीते गुरुवार की सुबह वे अपने परिवार के साथ अपने गांव नाजिरपुर गए थे। देर शाम वापस लोटे तो घर में सामान बिखरे पड़े थे। गृहस्वामी के अनुसार सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। गृहस्वामी के अनुसार बदमाशों ने अगल बगल के मकान से होकर छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचा और चोरी की घटना को अंजाम दिया। दीवान एवं ब्रिफकेस के अंदर रखा गहना, नगद एवं अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.