भदोही, जून 29 -- भदोही, संवाददाता। दहेज में बाइक एवं एक लाख रुपये की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर सुरियावां पुलिस ने पति समेत पांच नामजद एवं पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है। नगर पंचायत हंडिया के वार्ड नंबर एक नटया चौराहा, प्रयागराज निवासी अनिल कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। कहा बेटी प्रियंका की शादी 16 मार्च 2024 को जय प्रकाश निवासी ख्योखर, सुरियावां के साथ किया था। दहेज में पांच लाख नकद, बाइक, सोने की अंगूठी, लाखों रुपये के गृहस्थी के सामानों को दिया था। ससुराल के लोग बेटी को एक लाख रुपये नकद और बाइक लाने को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। 25 जून को आरोपितों ने बेटी प्रियंका को दहेज की मांग को लेकर गालियां दीं। इतना ही नहीं, बुरी तरह से मारपीट घायल कर दिया। उसने जान बचाकर म...