सिद्धार्थ, अप्रैल 27 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोमसरा गांव में रविवार की रात दो घरों में हुई भीषण चोरी में 66 लाख से अधिक की चोरी का मामला प्रकाश में आया गया है। छह लाख नकदी और 60 लाख के जेवरात के अलावा लाइसेंसी असलहा चोर उठा ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। तहरीर के आधार पर केस भी पंजीकृत कर लिया गया है। गांव व आसपास लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डोमसरा गांव निवासी वशिष्ठ पाण्डेय के घर में चोर रात में छत के रास्ते घुसे। उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे। चोरों ने महिलाओं के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी और पूजा घर का ताला तोड़कर आलमारी खंगाल डाली। करीब छह लाख रुपये नगद और सोने का हार,चेन, कंगन, चूड़ी सहित भारी मात्रा में जेवरात चु...