मोतिहारी, जून 20 -- केसरिया, निज संवाददाता। केसरिया थाना क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। पीड़ित राजीव कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, राजीव कुमार बीते लगभग 20 दिनों से किसी कारणवश घर से बाहर थे। 19 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे जब वे अपने घर लौटे तो देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। घर की तलाशी लेने पर चोरी की घटना का पता चला।पीड़ित के अनुसार चोर घर से सोने का झुमका, लॉकेट, पायल, फूलहा बाली, चांदी के आभूषण, स्टील के बर्तन, लगभग 40 हजार रुपये नकद, घर में भरा हुआ करीब पांच क्विंटल गेहूं तथा कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए।चोरी यह भी पढ़ें- नकदी समेत लाखों के सामान ले गए चोर गए सामानों की कुल कीमत लाखों ...