नकदी समेत लाखों का माल पार कर गए चोर
बहराइच, अप्रैल 29 -- महसी , संवाददाता । रामगांव थाने के रेहुआ मंसूर गांव निवासी दो भाइयों के घर मंगलवार की रात चोरों ने नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल पर कर दिया। दोनों भाई अपनी बहन के घर चुरई पुरवा बेटी की शादी में सपरिवार गए थे। वहां से देर रात लौटा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था और बख्शों के ताले टूटे थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। रेहुआ मंसूर गांव निवासी अनूप कुमार मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वो और उनका भाई श्रवण कुमार सपरिवार बहन के घर चुरई पुरवा बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- ऊनखुर्द गांव में हुई लूट की घटना के मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज वहां से देर रात साढ़े बारह बजे लौटे तो घर का हाल देखकर दंग रह गए। बख्शों के ताले टूटे थे और सामान सब बिखरा पड़ा था। चोर अनूप कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.