सहरसा, मार्च 28 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रेमनगर के समीप छापेमारी कर बांसबाड़ी से 14.03 ग्राम स्मैक व 2250 रुपये के साथ संतोष कुमार दास को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि मिली गुप्त सूचना पर टीम बनाकर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार तस्कर को न्यायालय भेज दिया गया। इधर पुलिस की कार्रवाई सेनशा के तस्करों के बीच हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...