सासाराम, मार्च 21 -- अकोढ़ीगोला। बांक गांव में एक युवक के पैंट से नकदी और मोबाइल चोरी हो गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि बांक निवासी रितेश कुमार सिंह ने आवेदन में कहा है कि वह रात में अपने घर के दालान में सो रहे थे। उन्होंने अपने पैंट के पैकेट में 42800 रुपये नकद और मोबाइल रखा था। सुबह जब उनकी नींद खुली तो देखा कि पैंट से नकदी और मोबाइल गायब हैं। आस-पास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.