बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कोतवाली के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पिता ने थाने में तहरीर दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को रात घर में परिवार के साथ सो रहे। रात दो बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी ने कहा कि वह शौच क्रिया को जा रही है। इसके बाद वह सो गए। सुबह देखा तो उसकी बेटी गायब थी। वह अपने साथ मोबाइल, चार हजार रुपये नकद, चांदी के पायल, अपना व पूरे घर का आधार कार्ड ले गई है। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.