लखीमपुरखीरी, जनवरी 20 -- मितौली, संवाददाता। कस्बा निवासी अमर ने सोमवार को मितौली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 16 जनवरी की रात उनके घर में घुसे चोर करीब 3,70,000 की नगदी, एक सोने की चैन व दो अंगूठी, एक मोबाइल फोन उठा ले गए हैं। उसे घटना की जानकारी सुबह हो पाई। घर का सामान बिखरा पड़ा देख उसके होश उड़ गए। एक बक्सा घर के पीछे खाली पड़ा मिला। जिसके बाहर पासबुक, एटीएम व कुछ कपड़े पड़े पाए गए हैं। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.