सीतापुर, मई 18 -- सीतापुर। कोतवाली नगर पुलिस ने मुंशीगंज मोहल्ले में कथा के दौरान हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मन्नी चौराहा निवासी सनी राठौर को उजाकर लाल स्कूल के पीछे नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को सनी के पास से चोरी के 1880 नगद, सोने का हार, चेन, अंगूठी, कान के बूंदे और चांदी की पाजेब व कमरबंद बरामद की हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेवरात व नकद पीड़िता को सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...