औरंगाबाद, जनवरी 21 -- गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र के हथियारा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर छत के सहारे घर में घुसे और स्थानीय निवासी रामजी महतो के घर से दस हजार रुपये नकद तथा लगभग पचास हजार रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए, जबकि दामोदर सिंह के घर से अस्सी हजार रुपये नकद और घर की दोनों बहुओं के करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात ले गए। चोरों ने एक अन्य ग्रामीण शैलेश सिंह के घर में भी प्रवेश का प्रयास किया, लेकिन उस समय घर के कई सदस्य जाग रहे थे, जिससे वे सफल नहीं हो सके और मुख्य दरवाजा खोलकर भाग निकले। परिजनों के अनुसार दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण एकत्र ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.