बस्ती, जून 22 -- बस्ती, हिटी। लालगंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बहन को मुंडेरवा थानाक्षेत्र का रहने वाला अरोपी हरिमोहन बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। घर से जाते वक्त बहन 24 हजार नकद, जेवरात व मोबाइल ले गई। बहन के अम्बेडकरनगर में होने की सूचना पर 19 जून की शाम वहां पहुंचे तो आरोपी भाग निकला और बहन को लेकर वे अपने घर चले आए। सूचना थाने पर दी। इसके बाद से आरोपी बहन की फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हर्रैया और परसरामपुर पुलिस ने किशोरियों केा बहलाकर अगवा करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...