कन्नौज, मई 7 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि 27 अप्रैल की रात उसकी नाबालिग बेटी घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है। लगातार तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। बेटी घर से जाते समय भैंस की बिक्री के रखे 80 हजार रुपये, अपनी मां की सोने की झुमकी, नाक की बेसर, सोने की अंगूठी व चांदी की पायल साथ ले गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर से नगदी और गहने ले गई किशोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.