नकदी लेकर फरार प्रेमिका रांची रेलवे स्टेशन पर प्रेमी संग धराई
गिरडीह, जून 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। इश्क का नशा ऐसा चढ़ा कि प्रेमिका घर से मोटी रकम लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। लेकिन बेंगाबाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर दोनों को रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद प्रेमी युगल को सकुशल बेंगाबाद थाना लाया गया। थाना पहुंचते ही दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए, जबकि परिजन इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं हैं। यह मामला थाना क्षेत्र के भंडारीडीह पंचायत के दो अलग-अलग गांवों से जुड़ा है। बताया जाता है कि युवक और युवती अलग-अलग गांव के रहनेवाले हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विगत शनिवार को युवती अपने घर से मोटी रकम लेकर फरार हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बेंगाबाद पुलिस को आवेदन देकर घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.