पीलीभीत, जनवरी 1 -- माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया खास की रहने वाली सीता देवी देवी की शादी डेढ साल पहले संजीव पाल पुत्र इंद्रपाल निवासी खपरैल गौटिया से हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल वाले ई रिक्शा खरीदने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए दहेज में मांग करने लगे। दहेज न देने पर ससुरालियों विवाहिता को प्रताड़ित किया। 16 जुलाई को ससुरालियों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन मायके वालों ने बंधन मुक्त कराया। पुलिस हस्तक्षेप से विवाहिता मायके चली गई। आरोप है ससुरालियों ने मायके में जाकर उसकी पिटाई लगाई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर संजीव पाल, इंद्रपाल, राम श्री, अर्जुन, विक्की करन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.