बरेली, मार्च 19 -- भमोरा। एक विवाहिता चार दिन पहले घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। मामले में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली-बदायूं रोड किनारे बसे एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह 16 मार्च को मेडिकल बनबाने गया था। घर में उसकी पत्नी अकेले थी, वह जब वापस लौट कर घर आया तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। उसने अपने घर में रखे चार हजार रुपये सोने के कुंडल,चांदी की पायलें आदि गायब थीं। उसने पत्नी को तलाश किया तो पता चला कि थाना बिशारतगंज के मुर्शफपुर का सोहनपाल अपने दोस्त नन्हेलाल के साथ आया और उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर कर ले गए। पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...