कौशाम्बी, दिसम्बर 1 -- मंझनपुर। 22 नवंबर को शादी के बाद पहली बार मायके आई विवाहिता नकदी व जेवर लेकर गायब हो गई है। खोजबीन के बाद परेशान परिजनों ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ सैनी थाना में केस दर्ज करा दिया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस अब नवविवाहिता व आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सैनी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 22 नवंबर को उसने अपनी बेटी की शादी पइंसा इलाके के रहने वाले युवक के साथ की थी। शादी के बाद 23 नवंबर को धूमधाम से बेटी को ससुराल विदा किया गया। 28 नवंबर को पहली बार पर बेटी ससुराल से विदा होकर मायके आई थी। आरोप है कि 29 नवंबर की सुबह बेटी बिना किसी से कुछ बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। बेटी की ससुराल जाकर भी पता किया लेकिन वह लोग भी कुछ जानकारी नहीं दे सके। घर आने पर पता चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.