कौशाम्बी, मार्च 10 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार को अपने प्रेमी दिनेश कुमार पुत्र बहादुर के साथ भाग निकली है। किशोरी अपने साथ घर में रखा एक लाख 10 हजार रुपये नकद के अलावा जेवरात भी ले गई है। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। किशोरी का पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा। आरोपी के पिता ने शिकायत सुनने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही दरवाजे से जबरन भगा दिया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.