देवघर, अप्रैल 12 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के दोंगी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कैलू मंडल ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। देर रात जब शौच के लिए बाहर निकले, तो घर के एक कमरे का ताला टूटा पाया गया। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और सामान बिखरे पड़े थे। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने करीब दो लाख रुपए नकद, चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद परिवार की ओर से थाने में शिकायत दी गयी। संबंधित मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...