नकदी-गहने समेटकर युवती प्रेमी संग फरार
कौशाम्बी, मई 16 -- चरवा थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि 14 मई की सुबह उसकी 25 वर्षीय बहन दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पता लगा कि रामपुर जनपद के खुजुरिया थाना क्षेत्र के महतोष गांव का केशव पुत्र रामबाबू बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। पीड़ित के मुताबिक बहन अपने साथ एक लाख रुपया नकद और गहने भी लेकर गई है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.