कौशाम्बी, मई 12 -- सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 10 मई की रात उसकी 19 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि शिवकुमार नाम का प्रेमी बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, बेटी पांच हजार रुपया नकद और गहने भी लेकर गई है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...