बुलंदशहर, मई 9 -- खानपुर। नगर स्थित एक मात्र राष्ट्रीयकृत पंजाब नेशनल बैंक में पिछले करीब डेढ़ माह से से कैश की समस्या बनी हुई है। सुबह से नकदी निकालने के लिए खाताधारकों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। दोपहर तक कैश खत्म होने पर कई लोगों को बिना पैसे वापस लौटना पड़ रहा है। शनिवार को पैसे निकालने पहुंचे भदौरा निवासी दिनेश शर्मा, राजकमल व हितेश ने बताया कि एक सप्ताह से नकदी आहरण को शाखा के चक्कर काट रहे है। लेकिन, बैंक में नगदी की कमी की बात कहकर वापस भेजा जा रहा है। सबसे ज्यादा समस्या प्रतिदिन लेन देन वाले व्यापारियों को आ रही है। यह भी पढ़ें- बैंक सुविधा नहीं होने से लोगों को रोज़ाना परेशानी वही इस समस्या से बुजुर्ग उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। एटीएम भी अधिकांश समय खाली रहने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्राहकों ने बै...